लोगों ने पकड़ा संदिग्ध, पुलिस पहुंची देर में

रुड़की। शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक घर में घुसे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। सूचना के बावजूद पुलिस के देर तक नहीं आने पर जानकारी एसपी देहात को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शिव शक्ति अपार्टमेंट है। रविवार सुबह एक युवक अपार्टमेंट में बने एक घर में घुस गया। युवक पर आवास में चोरी करने का आरोप है। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर गई। लोगों ने शोर मचाते हुए युवक को पकड़ने का प्रयास किया। संदिग्ध युवक वहां से भागने लगा। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। आरोप है कि सूचना देने के कई देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। युवक भी लोगों से छूटकर भागने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी लोगों ने एसपी देहात एसके सिंह को देकर कोतवाली पुलिस की शिकायत की। एसपी देहात ने मामला जानकारी में आने पर गंगनहर कोतवाली को जमकर फटकारा। इसके बाद गंगनहर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर बीएल भारती ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में है। इसलिए वह बहुत कुछ नहीं बता पा रहा है। नशा उतरने पर उससे और जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *