मजदूर न मिलने से पिछड़ रही है धान की रोपाई

रुड़की। लगातार बारिश के कारण खेत पानी से भरे हुए हैं। किसानों को पानी सूखने से पहले इनमें धान की पौध रोपनी है। पर बारिश के बाद मौसम फिर काफी गर्म हो गया है। इससे देहात में रोपाई करने वाले मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इससे बड़े स्थानीय किसानों की धान की पौध रोपाई लेट हो रही है। मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह से क्षेत्र में धान की पौध बुआई शुरू हो गई थी। पौध फिलहाल खेतों में तैयार खड़ी है। अब पानी से भरे दूसरे खेतों में इसे रोपा जाएगा। इसी हफ्ते तीन दिन तक तेज बारिश हुई थी। पौध रोपाई के लिए खाली पड़े खेत पानी से भरे हुए हैं। इससे किसानों का नलकूप चलाकर रोपाई करने का खर्च बच गया है। फिर भी किसान रोपाई में पिछड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *