डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
रुद्रपुर। नमामि गंगे अभियान के तहत खटीमा महाविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें विद्यार्थी शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन के छठ पूजा घाट पहुंचे और यहां सफाई की। इस दौरान खटीमा मंडी समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष गोपाल बोहरा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमित पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजपा जीवन धामी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक बिष्ट के अलावा नमामि गंगे संयोजक डॉ. डीके चंदोला, प्रभारी भूगोल विभाग डॉ. बीके यादव, डॉ. केएन जोशी, डॉ. धीरज बिनवाल, दिनेश सामंत, भगवान सिंह धामी समेत महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
