मशरूम की खेती की जानकारी दी
चम्पावत
डीएचओ टीएन पांडेय ने गोसनी नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों की उगाई मशरूम की फसल भी देखी। इस सीजन में विभाग ने किसानों को दस यूनिट वर्मी कंपोस्ट बांटी हैं। रविवार को डीएचओ ने खेतीखान क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गोसनी नर्सरी के साथ ही काश्तकार प्रदीप जोशी के मशरूम उत्पादन को भी देखा। डीएचओ ने बताया कि इस बार विभाग ने किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए दस यूनिट वर्मी कंपोस्ट बांटी हैं। बताया कि इनमें चम्पावत में पांच, खेतीखान व पाटी में दो-दो और बाराकोट में एक यूनिट वर्मी कंपोस्ट दी है। बताया कि खेतीखान निवासी किसान प्रदीप जोशी ने मशरूम का बेहतर उत्पादन किया है। उन्होंने किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीकि जानकारी दी।
