चम्पावत में दिव्यांगों को सम्मानित किया
चम्पावत
जिले में विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरुकता अभियान चलाने वाले सात दिव्यांगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रविवार को डीएच में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी एमडी भट्ट ने विश्व दिव्यांग मनाए जाने का मकसद बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 4500 दिव्यांग पंजीकृत हैं। 18 साल से कम उम्र के दिव्यांगों 700 और बालिग दिव्यांगों को हर माह 1500 रुपये पेंशन दी जाती है। बेहतर काम करने वाले त्रिलोक राम, जानकी देवी, संजय चौधरी, नाथ दत्त, सुरेश राम, रमेश राम, पुष्कर दत्त को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। ये दिव्यांग जागरुकता अभियान चलाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के दीपक चंद्र गहतोड़ी, भूपाल राम, चिरंजीवी जोशी, गौरव जोशी और कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
