टैक्सी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। टैक्सी यूनियन श्रीनगर की आम बैठक डालमिया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महावीर बहुगुणा को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सुरेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, बद्री सिंह रावत को सचिव, अजयपाल चौधरी सहसचिव, महिपाल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह कैंतुरा, शंकर सिंह, केपी रावत, विनोद सिंह, चतर सिंह, लक्ष्मण सिंह, महादेव बंगवाल को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं नंथी सिंह बिष्ट को संरक्षक निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने यूनियन मेंं चार नये वाहन की सदस्यता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया।
