घायल गौवंश को रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण गौसेवा केंद्र चकरपुर ने 10 दिन से घायल गौवंश को रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पीलीभीत रोड पर एक गौवंश घायल अवस्था में घूम रहा था। जानकारी मिलने पर श्रीकृष्ण गौसेवा केंद्र के पदाधिकारी पवन नेगी और बाबा विमलेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौवंश का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। डॉ. जगतपाल एवं डॉ. आशिफ ने बताया कि पशु के ऊपर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है। इस दौरान रोहन राणा, सूरज राणा, अहमद, इशाक, यूसुफ, अरविंद सिंह, कासिम, सुनील कुमार, उमाशंकर मौर्य, आशीष मौर्य आदि रहे।
