गुरुद्वारा सुखधाम के सेवादारों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रुड़की। श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून रोड स्थित श्री सुखधाम गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय उत्सव पर गुरुद्वारे के सेवादारों ने नगर में स्वच्छता मुहिम चलाई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गुरुद्वारे के प्रवक्ता अजय मदान ने बताया कि आदिकाल से चली आ रही गुरु-शिष्य की परंपरा का अनुसरण करते हुए इसका शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि गद्दी नशीन संतरेन डॉ. हरभजन सिंह महाराज के सानिध्य में गुरु घर की मर्यादाओं के अनुसार देश विदेश से आई हुई गुरु संगत इस उत्सव में सम्मिलित है।
