फैक्ट्री कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला

रुड़की

सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर दूषित पानी डालने का आरोप लगा कुछ लोगों ने फैक्ट्री कर्मियों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पांच कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस हमलावरों को चिन्हित कर रही है। शुक्रवार को कुछ कर्मचारी सड़क पर पानी डाल रहे हैं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी दूषित पानी सड़क पर डाल रहे हैं। इसके बाद कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया। जिसमें विनीत कुमार, शुभम कौशिक, सुशील शर्मा निवासी राजेंद्र नगर रुड़की, विजय कोहली रामनगर रुड़की, राजेंद्र धीमान निवासी मंगलौर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। भगवानपुर औद्योगिक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी भगवानपुर थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक से सभी उद्यमियों को सुरक्षा देने की मांग की। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ संगठनों के लोग भी पहुंचे। पुलिस पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि कुछ हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *