चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। चार दिन पूर्व खेलपुर गांव में सड़क के किनारे खेत के समीप खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। गुरुवार रात खेलपुर गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बाइक को खेलपुर गांव के समीप से ही चोरी करना बताया। आरोपी ने अपना नाम अब्दुल बारिक निवासी मक्खनपुर बताया। तेज्जुपुर चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
