सट्टा पर्ची के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस क्षेत्र में गश्त अभियान चलाए हुए थी जैसे ही पुलिस की गश्त हाल्लुमजरा गांव के समीप परशराम मेमोरियल समर्पित तकनीकी संस्थान के समीप पहुंचे तो पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सट्टे की खाई बड़ी कर रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1340 रुपये तथा सट्टा लिखी पर्ची पेन, डायरी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नबाब निवासी धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सट्टा पर्ची के साथ पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
