जसपुर में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

काशीपुर

किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद उन्हें पूरा न करने से नाराज किसानों ने दो किमी लंबा ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां से किसानों ने तहसीलदार कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजेश चौहान को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, सूखा एवं बाढ़ पीड़ित किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने, बेरोजगार होने वाले अग्नि वीरों को पुलिस अर्धसैनिक बलों में भर्ती करने, बेरोजगारी भत्ता देने, किसान आयोग का गठन करने, आदि की मांग की। यहां भाकियू नेता प्रेम सहोता, शीतल सिंह, जागीर सिंह, दीदार सिंह, अमनप्रीत सिंह, बलदेव सहोता, चौधरी किशन सिंह, संजीव चौधरी, बलविंदर सिंह, हरिओम सिंह, हरदीप सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *