भोजन माताओं ने रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
रुद्रपुर
सितारगंज में भोजन माताओं ने नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भोजनमाताएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। भोजन माताओं ने आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। शनिवार को कामगार यूनियन के बैनर तले सेकड़ों की संख्या में भोजन माताओं ने रैली निकाली।
उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, भविष्य निधि की सुविधा देने, 12 माह का मानदेय देने, रिटायर होने पर पेंशन का लाभ दिए जाने, मध्याह्न भोजन योजना को निजी हाथों में नहीं देने की मांग की। इस मौके पर भोजन माता कामगार यूनियन संध्या सरकार, रेखा राणा, मंजीता हाल्दार, ममता दास, पारुल दास, बसंती वैद्य, शीला देवी, रबीता देवी, शीला मण्डल, देवकी देवी आदि मौजूद रहीं।
