बेलडा ग्राम पंचायत में अटल चौपाल का आयोजन
रुडकी
ब्लॉक के बेलड़ा गांव में अटल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला और ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे। जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर रुड़की ब्लॉक के बेलड़ा ग्राम में अटल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। गांव में चल रही योजनाओं की जांच भी की। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायतों की ओर से लिए जाने वाले स्वच्छता शुल्क पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यह शुल्क नाजायज है। इस पर आयुक्त ग्राम विकास आनंद स्वरुप ने कहा कि यह शुल्क ग्राम पंचायत, सफाई के लिए ले रही हैं। इसी शुल्क से सफाई कर्मियों को मजदूरी दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने टूटी सड़कों को सही करने, नाले बनवाने की बात कही। कहा कि ताकि सड़क पर जलभराव न हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि अधिकतर चीजें कहने को तो ऑनलाइन है लेकिन सच्चाई कुछ ओर से ही है। कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल अभी भी ऑफलाइन मिल रही हैं। कई प्रमाण पत्र अभी भी ऑफलाइन मिल रहे हैं। आयुक्त ग्राम विकास ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर आयुक्त ग्राम विकास आरके राजपूत, मनरेगा समन्वयक असलम, जेएम अभिनव शाह, डीडीओ वेद प्रकाश, पीडी विक्रम सिंह, बीडीओ एसपी थपलियाल, सीडीपीओ धर्मवीर सैनी, एडीओ पंचायत बनेश कुमार और वीडीओ केपी सैनी आदि मौजूद रहे।
