लंढौरा में मनाया अटल वाजपेयी का जन्मदिन
रुडकी
भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। लंढौरा मंडल के थिथौला गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक मौहम्मद खालिक अहमद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता रविंद्र पनियाला ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि अटल भारत के गौरव थे। जिन्होंने देश को दुनिया में एक अलग ही पहचान दी। भाजपा की राजनीति को ऊंचाइयां प्रदान की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर थे। वह कुशल राजनीतिज्ञ के साथ एक अच्छे लेखक और कुशल वक्ता भी थे। राजनीति के मायने क्या होने चाहिए, उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया। उनका योगदान युगो-युगो तक भुलाया नहीं जा सकता। जिला संयोजक मौहम्मद खालिक अहमद ने कहा कि अटल का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमें सदैव मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर इसरत अली, मुस्तकीम, प्रवीण चौधरी, नफीस रंगरेज, युसूफ मलिक, इसरार अल्वी, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।
