स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर किया हवन
विकासनगर
आर्य समाज मंदिर डाकपत्थर में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर हवन कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और कोविड मुक्त विश्व के लिए प्रार्थना की। रविवार को आचार्य चंद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि त्याग, तप के बल पर मुंशीराम नाम के व्यक्ति स्वामी श्रद्धानंद के तौर पर विख्यात हुए। उन्होंने जीवन भर महिलाओं की शिक्षा, समाज से भेदभाव मिटाने और वेदों का प्रचार प्रसार करने के लिए आंदोलन किया। गुरुकुल की स्थापना कर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया। कहा कि हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय की स्थापना कर महिलाओं के लिए भी उच्च शिक्षा का रास्ता खोला। कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान समाज को नई दिशा देने के लिए था। इस दौरान अरविंद शर्मा, विनोद कुमार, कुलदीप, वासुदेव शास्त्री, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
