शॉर्ट सर्किट से सूखे घास के 8 ढेर जले

बागेश्वर

तहसील के धैना गांव में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने घास के ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आठ ढेर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ढेरों को तो बचा लिया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ। तारों से निकली चिंगारी उनके सूखे घास के ढेर में चला गया। देखते ही देखते उनके घास के ढेर जलने लगे। यह पोल भुवन चंद्र अधिकारी के घर के पास लगा था। आग लगने की सूचना के बाद पूरा गांव एकत्र हो गया। हर किसी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आठ ढेर जलकर राख हो गए। कुछ ढेरों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके बालकृष्ण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। ऊर्जा निगम से पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके सामने पशु चारा का संकट गहरा गया है। इधर ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *