नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक ने दिलायी शपथ
हरिद्वार
टाटा सूमो ड्राइवर एंड ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के बाद रविवार को नगर विधायक मदन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रविवार को हरिद्वार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बबलू चौहान, सचिव मदन पाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उप सचिव रामकुमार थापा, उप कोषाध्यक्ष धर्मपाल, सदस्य अनूप नेगी, अशरफ, गंगा दत्त, धर्मेंद्र और माया देवी आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली।
