नौकरियों में भ्रष्टाचार को लेकर गौचर में प्रदर्शन

चमोली

सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को लेकर गौचर में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन को कांग्रेस ने समर्थन दिया। इस दौरान रैली निकालकर सीबीआई जांच की मांग की गई। साथ ही नगर में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। रविवार को रामलीला मैदान में आयोजन जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, सेवादल यूथ के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पुष्कर सिंह रावत, राजेश नेगी, अर्जुन नेगी आदि ने कहा कि सरकार सीबीआई जांच नहीं कर यूकेएसएसएससी सहित अन्य सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के दोषियों को बचाना चाहती है। आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक किसी भी बड़े आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में बेरोजगार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जनसभा के बाद युवाओं और अन्य ने नगर में रैली निकाली सहित पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुष्कर रावत, हरीश नयाल, रजनी लिंगवाल रोशनी रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *