अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की नई जनपद कार्यकारिणी गठित

नई टिहरी

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें संगठन की लंबित मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जनपद अध्यक्ष डीपी सेमल्टी की अध्यक्षता में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र में संगठन की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई व उनके निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर कर्मचारियों को वाहन भत्ता, मांग के अनुसार बीजों की आपूर्ति, वेतन विसंगति, वर्ग 3 का वेतनमान 4600₹ ग्रेड पे, वर्ग 1 को 4800₹ ग्रेड पे दिए जाने की मांग रखी गई। वर्ग 1 के पद को राजपत्रित किए जाने, सेवा नियमावली संगठन के प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर बनाए जाने, कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण को कर्मचारियों की आम सहमति पर बनाकर लागू किए जाने मांग की गई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष डीएस असवाल ने कहा कि समस्याओं का निराकरण तभी हो पाएगा जब संगठन मजबूत होगा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डीपी सेमल्टी जिलाध्यक्ष, वीर सिंह नेगी जिला मंत्री, संजय जोशी कोषाध्यक्ष, अखिलेश सैनी उपाध्यक्ष और राजेंद्र सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। चुनाव पीपी शैली, विजयपाल सिंह चौहान चुनाव अधिकारी के द्वारा संपन्न करवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *