संगठन की समस्याओं को लेकर एकजुट हों सभी व्यापारी: वर्मा

नई टिहरी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का नैनबाग पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की समस्याओं से अवगत कराया। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा यमुना घाटी भ्रमण के दौरान नैनबाग पहुंचे। जहां स्थानीय व्यापारियों ने ढोल दमांऊ के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में व्यापारियों को हर समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। तथा संगठन का प्रयास यही रहेगा कि, किसी भी व्यापारी के साथ किसी भी सूरत में उत्पीड़न ना हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कबूल चंद, नैनबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला, सचिव नवीन रावत, महामंत्री जयवीर सिंह पंवार, बचन सिंह रावत, प्यारेलाल, सरदार राणा, भरत सिंह रावत, राहुल राणा, वीरेंद्र बहुगुणा अनिल सिंह कैंतूरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *