धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

 

श्रीनगर
श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों की छतों पर पार्टी का झंडा लगाया। साथ ही स्थापना दिवस मनाने यहां पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा भी निकाली। शोभा यात्रा के उपरांत अदिति स्मृति न्यास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। मौके पर मंत्री डा.रावत ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने इस दौरान पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *