बालिका दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

चम्पावत

राउमावि छीनीगोठ में बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिलोचन जोशी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लिंगानुपात की जानकारी देते हुए बेटियों को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य स्तरीय खिलाड़ी नीरज कुमार, पंकज बिष्ट, आयुष तड़ागी, मयंक तड़ागी, मनीषा धामी, अंजली बिष्ट, मनीषा धामी, खुशी बोहरा, उदय बिष्ट, अनुज बिष्ट, हर्षित बोहरा, पारस चौड़ाकोटी, राजेंद्र महर, रूद्र प्रताप बिष्ट, आयुष तड़ागी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि को सम्मानित किया। यहां पल्लव जोशी, अकबर अली, पवन कुमार, रचित बल्दिया, उमेश भट्ट, बच्ची बिष्ट, ओम प्रकाश, गोविंदी पंत, मीना गहतोड़ी, जानकी देवी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *