लिखित आदेश के बाद होगी शारदा से खनन निकासी

चम्पावत

मां शारदा शक्तिमान यूनियन ने चुनाव नहीं कराने और खनन के लिए नदी का गेट न खोलने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा है। मंगलवार को तहसील में खनन कारोबारियों ने शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार पिंकी आर्या को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जब तक वन निगम सभी खनन वाहनों का नवीनीकरण का कार्य नहीं कर देता है तब तक चुनाव पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि वन निगम में रॉयल्टी की नवीनतम दरों का लिखित आदेश नहीं आया है। उन्होंने लिखित आदेश आने के बाद ही निकासी गेट खोलने की मांग की है। यहां सुभाष चंद्र कटौच, चंद्र मोहन सिंह, मनोज पाल, सतीश शर्मा, जय सिंह पाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *