1.5किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून
पटेलनगर थाना पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कारगी रोड स्थित दून मेडिकल कॉलेज गेट के पास से मनोज शर्मा निवासी बायला, चकराता को गिरफ्तार किया गया। उससे पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि आरोपी चकराता क्षेत्र से गांजा लेकर तस्करी के लिए दून पहुंचा था।
