मंत्री रेखा आर्य ने 35 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया बड़ा तोहफा

देहरादून

दीपावली से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। एक ओर जहां कल मंत्री रेखा आर्या ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में अक्टूबर माह के मानदेय का डिबीटी के जरिये भुगतान किया, तो वहीं आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय मंत्री ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का पीएफएएस के माध्यम से भुगतान किया। यह धनराशि कुल तीन करोड़ की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी बहनों को दीपावली पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की निश्चित तौर पर इससे हमारी आंगनबाडी बहनों का मनोबल बढे़गा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। इस अवसर पर इसके साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनवाड़ी बहनें विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं, आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है। आंगनवाड़ी बहनों के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर हैं और आज उन्हीं के प्रयासों से इस दीपावली पर हम समस्त आंगनबाड़ी बहनों के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियो क साथ बैठक भी की। बैठक में विभागीय कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलों में बनने वाले छात्रावास, मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो के उच्चीकरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण सहित कई विषयो पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिलों में बनने वाले छात्रावास का जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *