नशे का सामान नहीं बेचने के दिए निर्देश

पौड़ी

जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस सतर्क नजर आ रही है। एसएसपी के सख्त निदेर्शो के बाद पुलिस बाजारो में घूमकर दुकानों में नशे से संबंधित सामान नही बेचने की हिदायत व्यापारियों को दे रही है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर सभी थानाप्रभारियो को नशे का व्यापार करने के सख्त निर्देश दिए है। एसएसपी के निर्देश पर पौड़ी कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में मेडिकल स्टोर, परचून की दुकानों, पान की दुकानों पर नशे में प्रयोग होने वाली सामग्री की जानकारी ली गई और सभी दुकानदारों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारो से नशे से संबंधित सामग्री को ना बेचने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *