तेज आंधी चलने से टिनशेड में गिरा पेड़
चम्पावत। टनकपुर में रविवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में यहां अचानक आई आंधी से एक बड़ा पेड़ टिन शेड पर गिर गया। इससे व्यापारी के सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। टनकपुर में रविवार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। यहां सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। दोपहर में एकाएक तेज आंधी चलने लगी। इससे सीमेंट रोड में स्टेडियम एशोसिएशन अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के अस्थाई टिन शेड पर आम का बड़ा पेड़ गिर गया। अध्यक्ष यादव का कहना है कि आम का पेड़ गिरने से टिन शेड में रखे दरवाजे, बक्से समेत अन्य सामान टूट गया।
