तड़ागी इलेवन और बिछुआ स्ट्राइकर के बीच होगा फाइनल
चम्पावत। बिछुआ स्ट्राइकर की टीम पूर्णागिरि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। सेमी फाइनल मुकाबले में उसने बीआरडब्ल्यू की टीम को सात रन से हराया। टनकपुर स्टेडियम में रविवार को बीआरडब्ल्यू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बिछुआ स्ट्राइकर ने निर्धारित 15 ओवर में 135 रन बनाए। सचिन ने 57, कुलदीप राय ने 21 रन बनाए। बीआरडब्ल्यू के कुलदीप ने दो विकेट लिए। जवाब में बीआरडब्ल्यू की आठ विकेट में 128 रन बना कर आउट हो गई। कमल सिंह ने 49 रन बनाए। बिछुआ स्ट्राइकर के किशन ने चार और गुड्डू ने दो विकेट लिए। निर्णायक दीपक पचौली और दीपक पांडेय, स्कोरर मुकेश जोशी, कामिनी रहे। आंखों देखा हाल दीपक सेठी ने सुनाया। आयोजक रिपुदमन सिंह तड़ागी, ऋषि उपाध्याय, महेंद्र बंसल, विकास सिंह, पवन सिंह ने बताया कि फाइनल मैच तड़ागी इलेवन और बिछुआ स्ट्राइकर के बीच खेला जाएगा।
