सनातन धर्म अनादि और सर्व कल्याण मयी है
चमोली। कथा मर्मज्ञ आचार्य गिरीश चंद्र कैलखुरा ने कहा स्थानीय धर्म सबके कल्याण की कामना करता है। ईश्वर से अनुराग और प्राणियों में सद्भावना का संदेश देने वाला सनातन धर्म मानव ही नहीं जड़ चेतन सब में ब्रह्म तत्व होने की बात करता है। कथा ब्यास गिरीश चंद्र कैलखुरा ने कहा कि तुलसी दास ने रामचरित मानस में कहीं भी नारी के अपमान और किसी जाति के तिरस्कार की बात नहीं की है। जिस चौपाई को आजकल तुलसी दास जी की आलोचना की जा रही है। वह सिर्फ वितिंडावाद है। गोपेश्वर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उन्होंने राजा परीक्षित, वेद ब्यास, सुखदेव, श्रषि मुनियों, जनमजेय, तक्षक के कथा प्रसंगों को सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण की वाणी और उद्धव के बद्रिकाश्रम आने के कथा प्रसंग को भी बताया। उन्होंने ने वेद पुराणों और शास्त्र आधारित जीवन जीने की अपील सनातन धर्मालंबियों से की।