बजट को लेकर किया प्रबुद्घजन गोष्ठी का आयोजन

चमोली। भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को राष्ट्र हित और सबके कल्याण का बजट बताया। बजट को लेकर प्रबुद्घजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। नंदप्रयाग में नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव का दौर चल रहा है। ऐसे दौर में सरकार का बजट सबके हित और राष्ट्र के लिए बजट बना है। उन्होने कहा इस अमृत काल में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। 81 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को अलग से बजट का प्राविधान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने पर जोर दिया गया है। इस मौके पर कर्ण प्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, ललिता देवी, समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों की महिला अध्यक्ष भाजपा के अन्य नेता गैरसैंण, जोशीमठ, पोखरी, कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *