तिरंगा रैली कोई सियासत नहीं, बल्कि देशप्रेम: डा. रमेश पोखरियाल
ऋषिकेश
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विभिन्न स्कूलों और संगठनों ने मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर अनिता ममगाईं, श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के प्राचार्य प्रो. गुलशन ढिंगड़ा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि तिरंगा रैली का मकसद कोई सियासत नहीं, बल्कि देशवासियों में देश प्रेम की भावना को पैदा करना है। तिरंगा देश की आन बान और शान है। सभी देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मना रहा है। इसमें सभी देशवासियों को शिरकत करनी चाहिए और अपने घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए। कहा कि भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। गुलाम भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए सालों स्वतंत्रता संग्राम चला। घर-घर से युवा जोश, महिलाएं और बुजुर्ग इस आंदोलन का हिस्सा बने। नरम और गरम दलों ने अपने-अपने तरीके से अंग्रेजों को भारत से बाहर कर देने में अहम भूमिका निभाई। सालों से गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया। इस दौरान विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली हरिद्वार मार्ग, दून मार्ग, तिलक रोड, क्षेत्र रोड, घाट रोड होते हुए त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा रैली में पीजी कॉलेज ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं के अलावा, पीएसके इंटर कॉलेज, एसबीएम इंटर कॉलेज, जीजीआईसी इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। मौके पर डॉ. गौरव, डॉ. प्रमोद कुकरेती, डॉ. पुष्कर गोड, प्रो. टीबी सिंह, प्रो. मुक्तिनाथ यादव, प्रियंका राणा, प्रेरणा बड़ोला, स्पर्श संगल, आकाश पाल, प्रशांत शुक्ला, राहुल राणा, प्रशांत डबराल, अमित रतूड़ी, सागर कुमार, अर्चना बगियाल, सोनिया, शालिनी, शिखा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा दीप्ति रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, ऋषिकेश एसडीएम शैलेन्द्र नेगी, नगर आयुक्त राहुल गोयल आदि भी उपस्थित रहे।
उधर, भाजपा के वीरभद्र मंडल में मीरानगर शक्ति केंद्र में पार्षद सुंदरी कंडवाल के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यह 20 बीघा मीरा नगर से शुरू होकर, आईडीपीएल, वीरभद्र आदि जगहों से होते हुए वापस मीरा नगर में पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर माया घले, रोहित भारद्वाज, राहुल कुकरेती, मंगतराम रतूड़ी, योगेश्वर प्रसाद, निर्मला उनियाल, आरती दुबे, सदानंद यादव, संगीता कुकरेती, सीताराम भाटी, मीणा बडोला, अनीता देवी, कमल देव सेमल्टी, सोहनलाल पोखरियाल, विमला सजवाण, आशा रावत आदि उपस्थित रहे।
