तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

चम्पावत

पुलिस ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में नगर के पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यशाला में डॉ. अनुराग बिष्ट, अजीत सिंह, हिमानी जोशी, फूलमती ह्यांकी, दीपक बडौला ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बताया कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, सांस की समस्या हो सकती है। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए लोगों से तंबाकू से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *