दुकान से पाइप चोरी
देहरादून।
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने पाइप चोरी कर लिए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अमन सैफी निवासी उम्मेदपुर की हिल ग्रोव स्कूल के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। 27 जनवरी को अमन दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आठ बजे आकर देखा तो रैक में पाइप कम थे। गिनती की तो पता चला की 35 पाइप कम हैं। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि अमन की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
