किसान हाट में जैविक उत्पादों की बिक्री हुई
चम्पावत।
उद्यान विभाग की ओर से बस स्टेशन में किसान साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इस दौरान काश्तकारों और एसएचजी की महिलाओं ने जैविक उत्पादों की बिक्री की। रविवार को साप्ताहिक बाजार में सुबह से भीड़ रही। लोगों ने बुरांश , आंवला, माल्टा, नींबू का जूस, दाल, फल, लाल चावल की खरीददारी की। यहां पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह, भगवती मसाला उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका स्वायत्त मिशन, गोलज्यू किसान उत्पादन संघ ने स्टॉल लगाए।
