छात्र छात्राओं को दी मोटे अनाज की जानकारी
चम्पावत
कृषि विज्ञान केंद्र में अंतराष्ट्रीय श्रीअन्न (मिलेटस) विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में छात्र छात्राओं और किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ.अमरेश सिरोही ने मोटे अनाज की जानकारी दी। डॉ.पूजा पांडेय ने मोटे अनाज से होने वाले लाभ और उसकी खेती के तरीके बताए। डॉ.सचिन पंत ने उन्नत नस्ल के पशुओं को पालने की अपील की। डॉ.भूपेंद्र खड़ायत ने फसलों में लगने वाली बीमारियों और निदान की जानकारी दी। डॉ.रजनी पंत ने केंद्र में संरक्षित खेती के तहत लगाई गई सब्जी और नर्सरी के बारे में बताया। गोष्ठी में अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी लोहाघाट व चौमेल की 161 छात्र-छात्राओं, 15 शिक्षक और 35 किसानों ने हिस्सा लिया।
