भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति: मिश्र

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े सक्रिय सदस्यों, जिला एवं प्रांतीय समन्वयकों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्त्ता संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शिवप्रसाद मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। यह अनंतकाल से चलता आ रहा है। इसके माध्यम से जीवन मूल्यों, नैतिक मूल्यों को समझा जाता है। साथ ही आध्यात्मिक एवं मानसिक विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा इन्हीं गुणों के विकास के लिए विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य करता है। राष्ट्रीय जोनल समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा ने 2023 की कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शशिकला साहू ने किशोरों में भारतीय संस्कृति ज्ञान की पुनर्स्थापना पर व्याख्यान दिया। चक्रधर थपलियाल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *