नकल विरोधी कानून के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
हरिद्वार। नकल विरोधी कानून के समर्थन में शिवालिक नगर मंडल के चिन्मय डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि इतना सख्त नकल विरोधी कानून पारित करने पर मुख्यमंत्री का आभार है और युवाओं ने इसका खुले दिल से समर्थन किया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा से अभिनव चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल शर्मा, गोपी चौहान, उमेश पाठक, राहुल शर्मा, पंकज चौहान, उज्ज्वल, सचिन सैनी, सतविंदर, रितिक देव, विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, सोनू सैनी, राजीव शर्मा, मुदित शर्मा, सौरभ गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
