यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होः भुवन कापड़ी
देहरादून
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठा रही है लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह से मौन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय समय पर तर्क दिया की 45 लोग गिरफ्तार किए गए है। उन्होंने कहा कि लेकिन अभी तक 20 से ज्यादा आरोपी जमानत पा चुके है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना सबूतों के गिरफ्तारियां की हैं और केवल वाहवाही लूटने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि जो लोग जमानत पर छूटे वह दोबारा से नौकरियां बेचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो मेहनत से निकले उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है, और जो दोषी है उन्हें सजा नहीं दी जा रही है यह चिंता का विषय है। वहीं उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत महिला आरक्षण राज्याधीन सेवायोजन के लिए सरकार को शीघ्र ही एक अध्यादेश लाकर कानून बनाना चाहिए।
