राशन डीलर चयन को बुलाई बैठक में हंगामा

रुड़की

  मिर्जापुर सादात में राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई पंचायत की खुली बैठक में गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि जिस गांव के लिए डीलर बनाया जाना है, वहां के लोगों को बैठक की जानकारी ही नहीं दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है। मिर्जापुर के राशन डीलर की काफी पहले मृत्यु हो गई थी। वहां दूसरे डीलर राशन बांट रहे हैं। सोमवार को मिर्जापुर ग्रामसभा के गांव पूरणपुर में नए राशन डीलर के चयन के लिए पंचायत की खुली बैठक हो रही थी। तभी उप प्रधान ब्रिजेश के साथ मिर्जापुर के संदीप कुमार, राहुल आर्य, मांगेराम, कंवरपाल, शुभम, शांतनु, नरेश कुमार, जोध सिंह, शिव कुमार, राजपाल, अश्विनी, मांघा आदि लोग वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *