न्याय की मांग को मातृभूमि सेवा पार्टी ने निकाली रैली

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में रविवार को मातृभूमि सेवा पार्टी(एमएसपी)की ओर से अंकिता भंडारी व किरण नेगी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर रैली निकाली। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई रैली के दौरान उन्होंने लोगों से इस मामले में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की। जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। मातृभूमि सेवा पार्टी के अध्यक्ष सुधीन नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार का उदासीन रवैया है। जिससे इस मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंन कहा कि आज भी पीड़ित परिवार के लोग दर-दर भटक रहे हैं। कहा मातृभूमि सेवा पार्टी द्वारा दिल्ली से गोलू देवता मंदिर तक न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कहा न्याय यात्रा के माध्यम से जनता का समर्थन जुटाने के लिए जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के महासचिव कमल ध्यानी, सचिव महावीर फस्र्वाण, कुंवर सिंह, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *