भारत की चुनौतियों पर डाला प्रकाश
हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में जी-20 के वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में कार्यक्रम हुआ। जिसमें भारत की अध्यक्षता के अवसर पर उसके सामने की चुनौतियां व अवसरों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. श्वेता बिश्नोई ने वसुधैव कुटुंबकम विषय पर छात्राओं को प्रेरणात्मक जानकारी दी गई। अध्यक्षता डॉ. देवकी गिरी ने की। प्राचार्य शशि पुरोहित, डॉ. बीना जोशी, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. हिमानी पंत, डॉ. जीवन सिंह आदि रहे।
