धार्मिक नगरों में भोजन बचाने का संदेश
देहरादून। भोजन की बर्बादी रोकने को अभियान चलाने वाली देहरादून की टीम मै हूं सेवादार ने देश के प्रमुख धार्मिक नगरों में भोजन बचाने का संदेश दिया। 10 फरवरी को देहरादून से शुरू यात्रा काशी, अयोध्या, चित्रकूट, सारनाथ, मिर्जापुर में चली। 12 दिन की यात्रा में हस्ताक्षर अभियान, शपथ, पत्रक वितरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान संयोजक संदीप गुप्ता, जसवंत रावत, सतपाल मित्तल, राजेंद्र सिंह, पीपी सिंह, नवीन आहूजा, भानुमति गुप्ता, ठाकुर शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
