जिपं अध्यक्ष का लक्सर में किया गया स्वागत

रुड़की

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौधरी भाजपा नेता सहदीप सिंह के आवास पहुंचे थे। उनके आने की सूचना पर नगर के संजीव पुंडीर, जोधसिंह, आदित्य चौधरी, प्रमोद शर्मा, चंद्रपाल सिंह, विपुल चौधरी, राजेश सैनी, अजय वर्मा आदि वहां पहुंचे और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिपं अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आज देश में भाजपा के नाम का डंका बज रहा है। कहा यह मोदी और शाह का ही कमाल है जो पूरी दुनिया भारत को गंभीरता से लेते हुए मित्रता करने को आतुर है। जिपं के विकास कार्यों के बारे में कहा कि बोर्ड में पक्ष और विपक्ष दोनों के पार्षदों के प्रस्ताव पर बिना भेदभाव के काम कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *