सब्जी लेने गया फैक्ट्री कर्मी नहीं लौटा घर

रुड़की

सब्जी लेने गया फैक्ट्री कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। फैक्ट्री कर्मी का फोन भी बंद है। पत्नी ने पति की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने लापता फैक्ट्रीकर्मी की कॉल रिकॉर्ड और लास्ट लोकेशन को चेक करने की तैयारी कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगालेगी। सुभाष नगर निवासी पूजा ने बताया कि वह अपने पति अंशुल कुमार शर्मा (30) के साथ दो साल से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रह रही है। पति भगवानपुर की एक दवा कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह पति सब्जी लेने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। लेकिन उसके बाद पति वापस नहीं लौटा। पत्नी ने अपने परिचितों को पति के लापता होने की जानकारी दी। शनिवार दोपहर पत्नी अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा ने बताया कि फैक्ट्री कर्मी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। लापता की कॉल रिकॉर्ड और फोन की लास्ट लोकेशन चेक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *