अपराधों का गिरा ग्राफ: डीजीपी

रुड़की

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ गिरा है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। कहा कि अपराधों पर अंकुश के लिए जन सहयोग बहुत आवश्यक है। भू माफियाओं, अन्य प्रकार से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों को सूचीबद्ध किया जाये। उनके खिलाफ मुकदमों का ब्यौरा एकत्रित करने को कहा। उन्होंने होली तथा शबे बरात को डीजीपी ने शांति व सद्भाव पूर्ण तरीके से में संपन्न कराने को कहा। गश्त संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई जाए। शबे बरात के अवसर पर पटाखों की दुकानें लगाई जाती हैं। गली मोहल्लों में लगने वाली पटाखों की दुकानों पर नजर रखी जाये। यदि कहीं पर नियम विरुद्ध पटाखों की बिक्री की जा रही है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *