विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
रुड़की
मदरहुड़ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2023 के अन्तिम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कुलपति प्रो. नरेन्द्र शर्मा तथा निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, बृजेश सैनी द्वितीय एवं ओमवीर सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शुभम कुमार प्रथम, शादाब गौर द्वितीय, अक्षित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर में क्रमशः पारुल, अंशु, अंजली सैनी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर कुलसचिव डॉ. एनके यादव, सहायक कुलसचिव विपुल शर्मा, प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक स्वामी ने किया।
