रुड़की
जेएम आशीष कुमार मिश्रा ने अमरपुर काजी गांव में प्लास्टिक जलाए जाने की सूचना पर छापेमारी कर तीन कोल्हूओं को सील कर दिया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को बुलाकर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई से कोल्हू संचालकों में अफरातफरी मची रही।