महिलाओं का सशक्तिकरण होना समाज की उन्नति में सहायक: संतोष यादव
हरिद्वार
गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में आयोजित संवाद कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पदमश्री एवं एवरेस्ट पर दो बार पर्वतारोहण करने वाली प्रथम महिला संतोष यादव ने महिलाओं का सशक्तिकरण होना समाज की उन्नति में सहायक है बताया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं में आत्म-विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमदेव शतान्शु ने कहा कि आर्य समाज ने सबसे पहले महिला को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की जरूरत महसूस की। महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा का योगदान अभूतपूर्व है। गुरूकुल जैसी संस्था में महिलाओं के सशक्तिकरण पर संवाद समय परिवर्तन के अनुसार एक प्रशंसनीय कार्य है। संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा वर्तमान की जरूरत बताया। डॉ. शिवकुमार चौहान, खेल विभाग के डॉ. अजय मलिक, प्रो. सत्येन्द्र राजपूत आदि मौजूद थे।
