रेलवे को पार्किंग और पार्सल से 18 लाख का राजस्व
हरिद्वार
मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधन ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आगामी तीन साल के लिए दोपहिया और अन्य पार्सल पैकिंग सेवाओं का अनुबंध किया है। एक साल के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अनुबंध से रेलवे को पांच लाख 10 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पांच लाख 10 हजार रुपये प्रति वर्ष का अनुबंध हुआ है। आगामी तीन सालों के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर और अन्य रुपये जोड़कर रेलवे को कुल 18 लाख पांच हजार 400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
